mahesh singh banner letest
alisha 4 6
RPD NEW NEW
lps
latehar-tuiris
carnival 1
राज्‍य

भगवान बिरसा मुंडा ने अंग्रेजों के शोषण और उत्पीड़न के खिलाफ उलगुलान किया: डीसी

डीसी व एसपी ने चंदनडीह स्थित स्‍वामी विवेकानंद पार्क में बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर किया माल्‍यापर्ण

Latehar। उपायुक्‍त उत्‍कर्ष गुप्‍ता ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने अंग्रेजों के शोषण और उत्पीड़न से खिलाफ अंग्रेजों के विरुद्ध उलगुलान किया था. उन्होंने देश आजादी एवं लोगों के अधिकारों की रक्षा के लिए अपना जीवन न्योछावर कर दिया.  हमें उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए. उपायुक्‍त 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के मौके पर चंदनडीह स्थित स्‍वामी विवेकानंद पार्क में भगवान बिरसा मुंडा की आदमकद प्रतिमा पर माल्‍यापर्ण कर रहे थे. मौके पर पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव भी मुख्‍य रूप से मौजूद थे. डीसी व एसपी ने माल्‍यापर्ण कर उन्‍हें नमन किया. उन्‍होने  झारखंड स्‍थापना दिवस की भी शुभकामनायें दी.

Advertisement

DPS JUNIORमौके पर प्रशासक नगर पंचायत राजीव रंजन, गोपनीय शाखा के विशेष कार्य पदाधिकारी श्रेयांश, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी अल्का हेंब्रम, जिला योजना पदाधिकारी समीर कुल्लू, जिला खेल पदाधिकारी संजीत कुमार समेंत अन्‍य कई अधिकारियों ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित कर अपनी कृतज्ञता व्‍यक्‍त की.

 

 

 

 

 

 

 

 

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!