WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
lps
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
gupta veg
green vlly
alisha 4 6
carnival 1
राज्‍य

शिक्षा के विकास में मुखियाओं की भूमिका अहम: उपायुक्‍त

लातेहार। उपायुक्‍त उत्‍कर्ष गुप्‍ता ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में मुखियाओं की भूमिका अहम है. शिक्षा का समुचित विकास के लिए समाज के हर वर्ग, खास कर स्‍थानीय नेतृत्‍व की सहभागिता आवश्‍यक है. उपायुक्‍त मंगलवार को झारखंड शिक्षा परियोजना,लातेहार के तत्वावधान में पंडित दीनदयाल उपाध्‍याय नगर भवन में जिला स्तरीय मुखिया सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे.

विज्ञापन

rani

उन्‍होने आगे कहा कि  इस सम्मेलन का आयोजन मुखियाओं को शिक्षा संबंधी सभी योजनाओं को स्कूल स्तर पर लागू करने में सहयोग करने के उद्देश्य से किया गया है. मुखिया ग्राम स्तर पर शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने, संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने और समुदाय को शिक्षित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. उन्होंने मुखियाओं से सिर्फ ग्रामीण विकास तक सीमित नहीं  रहते हुए शिक्षा और अन्य सामाजिक विषयों पर भी ध्यान देने की बात कही.

विज्ञापन

पंचायत स्तर पर योग्य बच्चों का कस्तूरबा गांधी विद्यालय में नामांकन कराने एवं सरकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचाने में मुखिया बहुत ही असरदार साबित हो सकते हैं. इससे पहले दीप जला कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया. मौके पर आईटीडीए निदेशक प्रवीण गगराई, डीआरडीए निदेशक प्रभात रंजन चौधरी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी श्रेयांश ने भी संबोधित किया.

विज्ञापन

सम्‍मान प्राप्‍त करती मुखिया सुनीता देवी

कार्यक्रम में  शिक्षा के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देने वाली मुखिया सुनीता देवी (राष्‍ट्रपति पुरस्‍कार प्राप्‍त) समेंत 10 मुखियाओं को उपायुक्त के द्वारा शॉल एवं स्‍मृति चिन्‍ह भेंट किया गया.

मौके पर जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी अलका हेंब्रम, जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रिंस कुमार, जिला शिक्षा अधीक्षक गौतम साहू समेंत जिले के विभिन्न पंचायतों के मुखिया और अन्‍य गणमान्‍य लोग मौजूद थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!