mahesh singh banner letest
RPD NEW NEW
lps
latehar-tuiris
carnival 1
राज्‍य

शौच के लिए जंगल गये थे, हाथियों ने कुचल कर मार डाला

लातेहार। शौच के लिए अपने घर के बगल स्थित जंगल में गये एक 72 वर्षीय वृद्ध की हाथियों ने पटक-पटक कर जान ले ली. घटना चंदवा प्रखंड के मरमर गांव की है. मृतक की शिनाख्‍त मरमर गांव निवासी टकलू गंझू के रूप में की गयी है. घटना मंगलवार की देर शाम की है.

विज्ञापन

बुधवार को मृतक का शव पोस्‍टमार्टम के लिए सदर अस्‍पताल, लाया गया था. शव का पोस्‍टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है. मृतक का पुत्र विनय गंझू ने बताया कि मंगलवार की शाम उनके पिता शौच के लिए जंगल की ओर निकले थे. जब काफी  देर तक वह नहीं लौटे तो उनकी खोजबीन शुरू की गयी. बाद मे पता चला कि जंगल में एक शव पड़ा है और हाथियों ने उसे कुचल दिया है.

विज्ञापन

इसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना तत्काल वन विभाग के अधिकारियों को दी. वनों के क्षेत्र पदाधिकारी  नंदकुमार महतो के निर्देश पर वन विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची. व को पोस्टमार्टम के लिए उसके परिजनों के साथ लातेहार सदर अस्पताल भेजा. विनय ने  जिन स्‍थानों पर  हाथियों का जमघट रहता है वहां सूचनापट्ट लगाने की मांग वन विभाग से की है.

विज्ञापन

rani

रेंजर नंदकुमार महतो ने बताया कि जंगली जानवरों की हिंसा में यदि किसी की मौत हो जाती है तो उसके परिजनों को सरकारी प्रावधान के तहत चार लाख रुपए मुआवजा दिया जाता है. मृतक का पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मृत्यु प्रमाण पत्र विभाग में जमा करने के बाद मुआवजा की प्रक्रिया शुरू कर दी जायेगी.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!