mahesh singh banner new nn
राज्‍य

ट्रक ने बाइक सवार को लिया चपेट में, रेफर

लातेहार। एक तेज गति से आ रहे ट्रक ने एक बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया. इसमें बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया. उसकी पहचान बरवाडीह के हुटार ग्राम निवासी अनंत कुमार (30) पिता भोला कुमार के रूप में की गयी है.

Advertisement

घटना बरवाडीीह थाना क्षेत्र के डोरमी के पास घटी है. घटना के बाद स्‍थानीय लोगों ने एंबुलेंस की मदद से घायल को बरवाडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. यहां डॉ जुबेर अहमद व ड्रेसर बबलू सिंहा ने घायल का प्राथमिक उपचार किया.

Advertisement

उसकी गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए डालटनगंज एमएमसीएच रेफर कर दिया गया. जानकारी के अनुसार अनंत डालटनगंज से अपने घर लौट रहा था. इसी दौरान डोरमी ग्राम के पास तेज गति से आ रही ट्रक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दिया. घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक छोड़ कर फरार हो गया.

Advertisement

rani

घटना की सूचना मिलते ही बरवाडीह पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने ट्रक (जेएच – 01J-9262) एवं बाइक को जब्त कर लिया.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!