mahesh singh banner letest
RPD NEW NEW
lps
latehar-tuiris
carnival 1
राज्‍य

भाजपाइयों ने मनाया अटल शताब्दी समारोह सह होली मिलन समारोह

लातेहार। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में अटल शताब्‍दी समारोह सह होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. अध्‍यक्षता जिला अध्यक्ष पंकज कुमार सिंह ने की. कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं अटल बिहारी वाजपेई के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया गया.

कार्यक्रम में शामिल भाजपाई

Advertisement 

 

मौके पर बतौर मुख्य अतिथि भाजपा के वरिष्ठ नेता श्याम नारायण दुबे ने कहा कि स्व अटल बिहारी वाजपेयी के योगदान के कारण आज झारखंड अलग राज्‍य बना है. उन्‍होने कभी भी विचारधारा के साथ समझौता नहीं किया. श्री दुबे नेअटल बिहारी वाजपेई की कविता हार नहीं मानूंगा, रार नहीं ठानूंगा, काल के कपाल पर लिखता मिटाता हूं, गीत नया गाता हूं गीत नया गाता हूं का पाठ कर भाजपाइयों मे ऊर्जा भरने का काम किया.

Advertisement 

कार्यक्रम में प्रदेश कार्यकारिणी समिति राजधनी प्रसाद यादव ने कहा कि देश कभी भी स्‍व वाजपेयी के योगदानों को भूला नहीं सकता है. उन्‍होने आधुनिक भारत व विकसित भारत बनाने का लक्ष्‍य लिया था. कार्यक्रम को जिला परिषद अध्यक्ष पूनम सिंह,सरयू प्रसाद सिंह, सीतामनी तिर्की व कल्याणी पांडेय ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया. कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री अमलेश सिंह ने किया.

Advertisement 

बाद में जिला कार्यालय में होली मिलन समारोह कार्यक्रम किया गया. इसमें भाजपाइयों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी. कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा जिला मंत्री ईश्वरी सिंह ने किया. मौके पर राजीव रंजन पांडेय, महेश सिंह, मुकेश पांडेय, मनदीप कुमार, लक्ष्मण कुशवाहा, पिंटू रजक, बबन पासवान, अर्पणा सिंह, प्रमोद प्रसाद, आनंद सिंह, विष्णु देव गुप्ता, विवेक चंद्रवंशी, अनिल सिंह, विश्वनाथ राय, रामकुमार गुप्ता, कृष्णा पासवान, राजबली भुइया व  प्रतिमा देवी, समेत कई लोग उपस्थित थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!