लातेहार। सदर थाना क्षेत्र के गोवा गांव में पिछली शनिवार की रात बकरी चोरी के आरोप में एक मजदूर सलीम खान (40) की हत्या पीट पीट कर कर दी गयी थी. मजदूर मध्य प्रदेश का रहने वाला था और तीन महीने पहले ही लातेहार के गोवा गांव में एक ईट भठ्ठा में काम करने आया था.
Advertisement
पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. गिरफ्तार लोगों में विनोख सिंह (40), कमलेश सिंह (35), अखिलेश सिंह (33) व अमरेश सिंह (30) पिता देवकी सिंह का नाम शामिल है. चारो गोवा गांव के रहने वाले हैं और आपस में सगे भाई हैं. उन्होने अपना अपराध कबूल कर लिया है.
Advertisement
इस मामले में सदर थाना में थाना कांड संख्या 51/25 बीएनएस की धारा 103(1)/ 3 (5) के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने इसकी पुष्टि की. उन्होंने बताया कि बकरी चोरी मामले में एमपी के एक मजदूर को ग्रामीणों की पिटाई से उनकी मौत हो गई थी. पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए इस घटना में शामिल चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.