maa b m
latehar-tuiris
lps
RPD NEW NEW
carnival 1
alisha 4 6
WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
राज्‍य

पत्रकार ने रोजे की हालत में थैलेसीमिया पीड़ित मरीज के लिए रक्तदान किया

लातेहार। बालूमाथ निवासी वरिष्ठ पत्रकार सह समाजसेवी जावेद अख्तर ने मंगलवार को रोजे की हालत में थैलेसीमिया पीड़ित एक मरीज के लिए रक्तदान किया. लातेहार जिला के छिपादोहर के खैराही टोला निवासी कोमल सिंह का पांच वर्षीय पुत्र किशन कुमार थैलेसीमिया से पीड़ित है. थैलेसीमिया एक आनुवंशिक रक्त विकार है जिससे हीमोग्लोबिन का उत्पादन कम होता है.

Advertisement

हीमोग्लोबिन एक आयरन युक्त प्रोटीन है जो लाल रक्त कोशिकाओं में पाया जाता है. यह शरीर में ऑक्सीजन पहुंचाने का काम करता है. थैलेसीमिया होने पर लाल रक्त कोशिकाओं का विकास और स्वास्थ्य प्रभावित होता है.

Advertisement

मासूम बालक किशन कुमार के माता पिता निर्धन है और किसी तरह मेहनत मजदूरी कर जीविकोपार्जन करते हैं. थैलेसीमिया पीड़ित किशन कुमार की मां करिश्मा देवी पिछले एक सप्ताह से अपने पुत्र के लिए ब्लड की व्यवस्था को लेकर परेशान थी.

Advertisement

rani

जब इस बात की जानकारी जावेद अख्तर को हुई तो रोजे की हालत में ही बालूमाथ से लातेहार जाकर लातेहार स्थित सदर अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्तदान किया. जावेद अख्तर का यह 44वाँ रक्तदान है. इसके अलावा समय समय पर जावेद अख्तर अन्य स्रोत से भी जरूरतमंदों के लिए रक्त उपलब्ध कराते रहे हैं.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!