लातेहार। डीवीसी के तुबेद कोल माईन के तत्वावधान में गुरूवार को शहर के होटल सेलेब्रेशन में ग्राम विकास सलाहकार समिति की बैठक आयोजित की गयी. बैठक में अपर समाहर्ता रामा रविदास, सांसद प्रतिनिधि अमलेश कुमार सिंह, विधायक प्रतिनिधि अनिल कुमार सिंह, प्रमुख लातेहार परशुराम लोहरा, बीडीओ प्रतिनिधि हरेन्द्र पाल भगत, मुखिया डीही पंचायत प्रमिला देवी, मुखिया नेवाड़ी पंचायत अमरेश ओरांव, पीएपी के प्रतिनिधि मो बउमर आलम, मो खुर्शीद आलम, मो बोंबी एवं अन्य प्रतिनिधियों ने भाग लिया. बैठक का उद्देश्य सीएसआर द्वारा पिछले वित्तीय वर्ष में किये गए कार्यों की समीक्षा और वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान सीएसआर द्वारा किये गए कार्यों को अंतिम रूप देना था.
विज्ञापन
बैठक में वरिष्ठ महाप्रबंधक एवं परियोजना प्रधान अरबिंद कुमार ठाकुर ने सभी प्रतिनिधियों का बुके भेंट कर स्वागत किया. बैठक में सहायक प्रबंधक (सीएसआर) संजीव कुमार द्वारा पिछले वित्तीय वर्ष में किये गए कार्यों पर प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत किया गया एवं सीएसआर गतिविधियों के भविष्य के रोड मैप पर चर्चा की गयी. प्रतिनिधियों द्वारा क्षेत्र में सड़क निर्माण, सोलर स्ट्रीट लाइट, पेयजल, विद्यालय भवन का निर्माण, खेल के मैदान का विकास, ट्रांसपोर्ट रुट पर पानी का छिडकाव, युवाओं और महिलाओं के लिए विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन करने पर चर्चा की. परियोजना क्षेत्र से सटे गांवों को प्राथमिकता देते हुए कार्यों को करने पर जोर दिया गया.
विज्ञापन
अपर समाहर्ता ने डीवीसी द्वारा वीडीएसी की बैठक आयोजित करने पर प्रसन्नता जतायी. उन्होंने प्रतिनिधियों द्वारा दिए गए सुझाव पर चरणबद्ध तरीके से कार्य करने का निर्देश दिया. कहा कि डीवीसी सीएसआर जो भी काम करे उसकी सूचना स्थानीय स्तर पर लोगों को दी जाये. बैठक में डीवीसी के उप महाप्रबंधक (खनन) मनीष कुमार, उप महाप्रबंधक (खनन) दीपक कुमार, उप महाप्रबंधक (खनन) मिथिलेश कुमार, प्रबंधक (खनन), शैलेन्द्र कुमार, प्रबंधक (सिविल), दीपक कुमार, चिकित्सक डा सुदर्शन, सहायक प्रबंधक (तकनीकि) फैसल नवाज आदि शामिल थे.