लातेहार। मंगलवारीय साप्ताहिक जन शिकायत निवारण में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी उत्कर्ष गुप्ता ने जिले के विभिन्न प्रखंडों से आये ग्रामीणों की शिकायतों को सुना और उसके निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी किया. उपायुक्त ने जन शिकायत निवारण में आये आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई कर समाधान करने का निर्देश दिया.
Advertisement
शिकायत निवारण में जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्र से आए लोगों ने अपनी अपनी समस्याओं को उपायुक्त के समक्ष रखा. बरियातू प्रखंंडके निवासी सागर कुमार ने मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना का लाभ प्रदान करने की मांग रखी. आवेदन को संज्ञान में लेते हुए उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारी को अग्रसारित कर जल्द से जल्द निष्पादित करने का निर्देश दिया. जन शिकायत निवारण में कुल 21 आवेदन प्राप्त हुए. इनमें भूमि विवाद, जमीन अधिग्रहण, सड़क निर्माण हेतु अधिग्रहित भूमि का मुआवजा भुगतान, सुखाड़ की राशि भुगतान, आबुआ आवास, कस्तुरबा में नामांकन से संबधित, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना से संबधित जुड़े आवेदन थे.
Advertisement
जन शिकायत में सभी शिकायतकर्ता की समस्याओं को सुनने के पश्चात उपायुक्त ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को कड़े शब्दों में निदेशित किया कि सभी आवेदनों का भौतिक सत्यापन करते हुए , समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द करें.