लातेहार। उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने गर्मी के दिनों में लोगों को पेयजल सुविधा उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक तैयारी कर लेने का निर्देश दिया है. उन्होने कहा कि गर्मी में लोगों को पेयजल के लिए दिक्कत नहीं हो. उपायुक्त मंगलवार को पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल की बैठक को संबोधित कर रहे थे.
विज्ञापन
पूर्व के बैठक में दिए गए निदेशों के अनुपालन की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने बढ़ती गर्मी को देखते हुए सभी सहायक अभियंता एवं कनीय अभियंताओं को योजनाओं की निगरानी व क्रियान्नवयन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. किसी खराब चापाकल व जालमीनार के खराब होने की सूचना प्राप्त होने पर त्वरित गति से ठीक करना सुनिश्चित करने की बात कही. बैठक में उपायुक्त के द्वारा जल जीवन मिशन के पूर्ण किय गये योजनओं के संबंध में प्रखंंडवार समीक्षा की और आवश्यक दिशा निर्देश दिया.
विज्ञापन
स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) की समीक्षा करते हुए सभी सहायक अभियंता, कनीय अभियंता, वाश प्रखण्ड समन्वयक व जिला समन्वयक को मॉडल ग्राम की संख्या की वृद्धि के संबंध में सभी इकाईयों का ध्यान रखते हुए ससमय मॉडल ग्राम घोषित करने का निर्देश दिया. स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण चरण -2 के तहत सामुदायिक शौचालय, व्यक्तिगत शौचालय एवं ठोस तरल प्रबंधन हेतु निर्मित ईकाइयों का हर माह उपयोगिता प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने का भी निर्देश उपायुक्त ने दिया. बैठक में कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल दीपक महतो एवं अन्य संबंधित उपस्थित थे.