mahesh singh banner new nn
लातेहार

डे बोर्डिंग सेंटर की खिलाड़‍ियों ने बालक व बालिका दोनो वर्ग के खिताब पर जमाया कब्‍जा

लातेहार। जिला वाॅलीबाॅल संघ के तत्वावधान में आयोजित लातेहार जिला महिला पुरुष लीग-कम-नॉक आउट वॉलीबॉल प्रतियोगिता 2025 के दोनो वर्गों में डे बोर्डिंग बालक व बालिका वॉलीबॉल प्रशिक्षण केंद्र के खिलाड़ियों ने कब्‍जा जमाया. महिला वर्ग के फाइनल मैच में डे बोर्डिंग बालिका वॉलीबॉल प्रशिक्षण केंद्र के खिलाड़ियों ने पीएम श्री कस्तूरबा गांधी विद्यालय मनिका की टीम को 2-0 से पराजित किया.

विज्ञापन

पुरुष वर्ग में डे बोर्डिंग बालक वॉलीबॉल सेंटर की टीम में मनिका राउडी को सीधे से में पराजित किया. आईटीडीए प्रोजेक्ट डायरेक्टर प्रवीण कुमार गगराई, जिला परिवहन पदाधिकारी सुरेंद्र कुमार, एनआरईपी के कार्यपालक अभियंता प्रदीप सिंह, जिला भूमि संरक्षण पदाधिकारी विवेक मिश्रा, थाना प्रभारी दुलार चौड़े व एमवीआई लातेहार सुनील कुमार समेत कई अधिकारियों ने खिलाडि़यों क हौसला अफजाई की. प्रतियोगिता के सफल आयोजन में आयोजन समिति के अध्यक्ष पंकज तिवारी, सचिव प्रवीण मिश्रा, वरीय उपाध्यक्ष रंजीत पांडेय, उपाध्यक्ष आशीष पांडेय, अभिषेक कुमार छोटू, दिलेश्वर यादव, कामिल अंसारी, कोषाध्यक्ष नीरज कुमार, सदस्यों में शुभम साव, रविंद्र उरांव, अंकित कुमार गुप्ता, कमलेश उरांव, मनीष उरांव समेत कई लोगों का महत्वपूर्ण योगदान रहा.

विज्ञापन

महिला वर्ग में डे बोर्डिंग बालिका प्रशिक्षण केंद्र की आभा कुमारी को टूर्नामेंट ऑफ द प्लेयर और पुरुष वर्ग में बालक प्रशिक्षण केंद्र के शिवम कुमार को टूर्नामेंट ऑफ द प्लेयर घोषित कर पुरस्कृत किया गया.  समापन के अवसर पर उपस्थित अतिथियों के द्वारा विजेता और विजेता टीम को ट्रॉफी मेडल से सम्मानित किया गया. महिला व पुरुष विजेता टीम को 11 हजार एवं महिला व पुरुष उपविजेता टीम को 51 सौ रुपए का कैश मनी अवार्ड भी प्रदान किया गया.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!