लातेहार। विश्व हिंदु परिषद के दुर्गावाहिनी मातृशक्ति का झारखंड प्रांत का विशेष प्रशक्षिण वर्ग लातेहार मे आयोजित किया जायेगा. इसे ले कर यहां विश्व हिंदु परिषद की एक बैठक जिला अध्यक्ष श्याम किशोर अग्रवाल की अध्यक्षता स्थानीय श्रीराम वाटिका में आयोजित की गयी. बैठक मे झारखंड प्रांत अध्यक्ष चंद्रकांत रायपत, प्रांत संगठन मंत्री देवी सिंह, बजरंग दल प्रांत संजोजक रंगनाथ महतो मुख्य रूप से मौजूद थे. प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत रायपत ने बताया कि आगामी दो से आठ जून तक लातेहार में झारखंड प्रांत के दुर्गावाहिनी मातृ शक्ति का वर्ग आयोजित की जायेगी.
बजरंग दल प्रांत संजोजक रंगनाथ महतो ने बताया कि इस वर्ग में झारखंड की सभी जिलों से माता और बहने भाग लेगीं. इनमें राष्ट्रभक्ति की भावना को जागृत करने के लिए कई प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किये जायेगें. राष्ट्रभक्ति के अलावा बहनों को लव जिहाद से कैसे बचायें, धर्मांतरण, गौ हत्या आदि विषयों पर चर्चा की जायेगी. उन्होने बताया कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में राष्ट्रीय व प्रांत स्तर के प्रशिक्षक भाग लेगें. शारीरिक, मानसिक व बौद्धिक सभी प्रकार के प्रशिक्षण दिये जाते हैं. बैठक में जिला मंत्री संजय तिवारी, जिला उपाध्यक्ष रविन्द्र गुप्ता, जिला सह मंत्री विकाश मित्तल, विभाग मंत्री महेंद्र नाथ, विभाग संगठन मंत्री विजय यादव, बगरंग दल जिला संयोजक जयराम कपूर, सह संजोजक नीतीश यादव, मातृ शक्ति प्रमुख मंजू सिंह व दुर्गा वाहिनी जिला संजोजिका कंचन शौंडिक आदि मौजूद थीं.