
लातेहार। लातेहार जिले के चंदवा निवासी पूर्व विधायक एवं पलामू के पूर्व सांसद ब्रजमोहन राम को ओडिशा का राज्यपाल बनाए जाने पर मंगलवार को लातेहार में भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशियां मनायी. भाजपा जिलाध्यक्ष बंशी यादव के नेतृत्व में जिला मुख्यालय स्थित थाना चौक पर अभिनंदन एवं उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी तथा आतिशबाजी कर अपनी खुशी का इजहार किया. कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने ब्रजमोहन राम को नई संवैधानिक जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं दीं. वक्ताओं ने कहा कि उनका राज्यपाल नियुक्त होना लातेहार सहित पूरे पलामू प्रमंडल के लिए गौरव और सम्मान की बात है. कार्यक्रम में पूर्व विधायक सह प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हरिकृष्ण सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजधानी प्रसाद यादव, गढ़वा प्रभारी सह पूर्व जिलाध्यक्ष पंकज कुमार सिंह, जिला उपाध्यक्ष राकेश कुमार दुबे, जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी, नगर पंचायत अध्यक्ष महेश सिंह, पूर्व जिला परिषद सदस्य रामदेव सिंह, जिला पदाधिकारी अनिल कुमार सिंह, ध्रुव कुमार पांडेय, मुकेश कुमार पांडेय, आशा देवी, विष्णुदेव गुप्ता, जिला प्रवक्ता सह अधिवक्ता राजीव रंजन पांडेय, सुमंत यादव, अर्पणा सिंह, रानी देवी, अंजू देवी, मंडल अध्यक्ष अवधेश चंद्रवंशी, पिंटू रजक, सोनू कुमार सिंह, संदीप उरांव, दीपक पासवान, ऊषा देवी सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे.



