mahesh singh banner new nn
लातेहार

कोयल नदी में दफनाया गया था युवती का शव, कुत्ते ने बाहर निकाला

लातेहार। जिले के कोयल नदी के तट पर बालु में दफनाया गया एक युवती का शव बरामद किया गया है. शव की शिनाख्‍त नहीं हो पायी है. शव के शरीर में उपर लाल रंग की शर्ट और नीचे काले रंग का एक पैंट है. एक पैर में चप्‍पल भी है. घटना जिले के गारू थाना क्षेत्र के लुहूरटाड़ इलाके के कोयल नदी तट की है. मामला  शुक्रवार की सुबह तब प्रकाश में आया जब एक कुत्ते ने नदी किनारे बालू हटाकर किसी महिला के शव का हाथ बाहर निकाल दिया. स्थानीय लोगों की नजर उस पर पड़ी तो पूरे गांव में यह खबर आग की तरह फैल गई. सूचना मिलते ही गारू थाना प्रभारी पारसमणि पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. वरीय अधिकारियों की उपस्थिति में शव को बालू से बाहर निकालकर कब्जे में लिया.  प्रथम दृष्टि में यह मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है. आशंका जताई जा रही है कि युवती की हत्या कर शव को ठिकाने लगाने के उद्देश्य से बालू में दफनाया गया था. शव को कई फीट नीचे गाड़ने की कोशिश की गई थी ताकि शव की बरामदगी नहीं हो सके. लेकिन शुक्रवार सुबह जब एक कुत्ता वहां बालू खोदने लगा तो युवती के शव का हाथ बाहर निकल आया और यह राज उजागर हो गया. पुलिस ने शव को बरामद कर गारू थाना लाया है. शव की पहचान अब तक नहीं हो सकी है. पुलिस के द्वारा आसपास के गांवों में गुमशुदगी की सूचना एकत्र की जा रही है और पहचान के लिए आसपास के थानों से संपर्क साधा जा रहा है. शव कई दिनों पुराना प्रतीत हो रहा है. गारू थाना प्रभारी पारसमणि ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पायेगा.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!