IMG-20261013-WA0012
Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
लातेहारलातेहार

वैष्‍ण्‍व दुर्गा मंदिर में अष्‍टमी व नवमी को होगा सांस्‍कृतिक कार्यक्रम

लातेहार। शारदीय नवरात्र के अष्‍टमी और नवमी तिथि को शहर के श्री वैष्‍णव दुर्गा मंदिर में सांस्‍कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा. इस कार्यक्रम में जिले के नृत्‍य और गायन के प्रतिभागियों को भाग लेने की अपील की गयी है. इस आशय की जानकारी देते हुए मंदिर समिति के सचिव आशीष टैगोर ने बताया कि अष्‍टमी तिथि को कार्यक्रमों का चयन किया जायेगा, जबकि नवमी तिथि को चयनित प्रतिभागियो को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा. उन्‍होने बताया कि सांस्‍कृतिक कार्यक्रम में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्‍थान आने वाले प्रतिभागियों को नगद पुरस्‍कार एवं ट्राफी दी जायेगी. जबकि अन्‍य सभी प्रतिभागियों को सांत्‍वना पुरस्‍कार के रूप में मेडल प्रदान किया जायेगा. उन्‍होने इस कार्यक्रम में भाग लेने की अपील शहर के सभी विद्यालय व शैक्षणिक संस्‍थानों के प्रतिभागियों से की है. अधिक जानकारी के लिए 9471504230 व 9334804555 पर संपर्क किया जा सकता है.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!