green vlly
gupta veg
lps
alisha 4 6
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
carnival 1
sri ram
राज्‍यलातेहार

सांसदों ने पीड़ि‍त परिवार से मुलाकात की, घटना की जानकारी ली

लातेहार। मंगलवार को भाजपा का एक प्रतिनिधि मंडल सदर प्रखंड के जालिम खुर्द गांव पहुंचा. प्रतिनिधि मंडल मे चतरा सांसद कालीचरण सिंह, राज्यसभा सांसद आदित्य प्रसाद, लातेहार विधायक प्रकाश राम, प्रदेश उपाध्यक्ष विकास प्रीतम, महामंत्री मनोज सिंह, पूर्व विधायक हरिकृष्ण सिंह व जिला अध्‍यक्ष पंकज कुमार सिंह शामिल थे. प्रतिनिधि मंडल के सदस्‍यों ने दिवगंत दूखन प्रसाद के परिजनों से मुलाकात की और घटना की जानकारी ली. पीड़ित परिवार के लोगों ने आरोप लगाया कि रात के 11 बजे पुलिस टीम की  सादे लिबास में उनके घर पहुंची और परिवार के सदस्यो के साथ मारपीट की. उन्‍होने आरोप लगाया कि इस पीटाई से उनके एक मेहमान दुखन प्रसाद साव घायल हो गये. उनका इलाज के दौरान मौत हो गई. पीडि़तों की बात सुनने के बाद चतरा सासंद श्री सिंह और राज्यसभा सांसद श्री साहू ने इस घटना को दुर्भाग्‍यपूर्ण करार दिया.  इसके बाद प्रतिनिधि मंडल जालिम गांव पहुंचा और इस घटना की जानकारी ग्रामीणों से ली है. मौके पर भाजपा जिला उपाध्‍यक्ष राकेश कुमार दुबे, जिप अध्यक्ष पूनम देवी, जिप सदस्य सरोज देवी, सांसद प्रतिनिधि अमलेश सिंह, विधायक प्रतिनिधि अनिल कुमार सिंह, जिला महामंत्री बंशी यादव, मीडिया प्रभारी मुकेश पांडेय, महेश सिंह, छोटू राजा, पवन कुमार, सुनिता देवी, विशाल चंद्र साहू, गोविंद प्रसाद, विष्णु गुप्ता, घनश्याम प्रसाद, पिंटू रजक, प्रमोद कुमार व देवेंद्र राम समेत कई लोग उपस्थित थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!