mahesh singh banner new nn
लातेहार

पारिवारिक विवाद में पति ने की पत्‍नी की हत्‍या

लातेहार। मामू‍ली पारिवारिक विवाद में पति ने अपनी पत्‍नी की हत्‍या कर दी. घटना जिले के महुआडांड़ थाना क्षेत्र के ओरसा पंचायत के शीशाडीह ग्राम की है. जानकारी के अनुसार पिछले सोमवार की देर रात सिद्धू नगेसिया की अपनी पत्नी त्रिशीला नगेसिया के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ. बातो बातो में विवाद इतना बढ़ता गया कि सिद्धू नगेसिया ने जलावन के लिए रखे हुए लकड़ी से पत्नी के सिर पर वार कर किया. वार से सिर फटने से पत्नी की मौत हो गई. इसके बाद पति ने शव रात भर घर में रखा. सुबह जब सिद्धू नगेसिया का पुत्र सुबह अपने चाचा के घर से वापस घर पहुंचा तो देखा कि मां का शव घर में पड़ा है. इसके बाद पुत्र ने तुरंत आस पास के लोगों को इसकी जानकारी दी.  ग्रामीणों ने स्थानीय मुखिया को इसकी जानकारी दी. उन्‍होने महुआडांड़ थाना को घटना के बारे में बताया. घटना की सूचना पर थाना प्रभारी मनोज कुमार, पुअनि इंद्रदेव रजवार, पुअनि गगन प्रधान आदि पुलिस दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे.  मृतका के भाई ने हत्या का मामला दर्ज कराय है. मामला दर्ज होने पर  पुलिस ने हत्या के आरोपी सिद्धू नगेसिया को गांव से गिरफ्तार करके लातेहार जेल भेजा दिया. पुलिस ने शव का पोस्‍टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया है.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!