WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
lps
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
gupta veg
green vlly
alisha 4 6
carnival 1
लातेहार

लेवी के कारण उग्रवादियों ने पुल निर्माण कार्य बंद कराया

लातेहार। उग्रवादियों ने लेवी की मांग को ले कर एक पुल का निर्माण कार्य रूकवा दिया है. बता दें कि जिले के महुआडांड़ थाना क्षेत्र के चुटिया और बेलवार गांव के बीच बहने वाली लमती नदी में एक पुलिया निर्माण किया जा रहा है. पुलिया के संवेदक बरवाडीह निवासी नितिन अग्रवाल है. निर्माण का कार्य प्रगति पर है. जानकारी के अनुसार गुरुवार देर रात तकरीबन आठ बजे पु‍लिया निर्माण स्‍थल पर बेलवार जंंगल की ओर से तकरीबन आधा दर्जन सशस्‍त्र उग्रवादी पहुंचे. उस समय ढलाई का कार्य करा रहे फिरोज अंसारी, उनके मशीन आपरेटर और तकरीबन 20-25 मजदूर वहां मौजूद थे. उग्रवादियो ने फिरोज अंसारी व उसके मशीन आपरेटर से मारपीट भी की और मजदूरों को बंधक बना लिया. उग्रवादियों ने उन्‍हें काम बंद करने को कहा और कहा क‍ि जब तक संवेदक उनसे बात नहीं करता है तब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं होना चाहिए. नहीं तो अंजाम अच्‍छा नहीं होगा. मजदूरों ने बताया कि उग्रवादी लेवी की मांग कर रहे थे. बाद में उग्रवादी उन्‍हें छोड़ कर वहां से चले गये. घटना की सूचना मिलने महुआडांड़ डीएसपी शिवपूजन बहेलिया के नेतृत्व में पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस उग्रवादियों की धर पकड़ के लिए छापामारी कर रही है. हालांकि यह पता नहीं चल पाया है कि उक्‍त उग्रवादी किस संगठन के थे. बता दें कि कुछ दिन पूर्व  पुलिस अधीक्षक के द्वारा सभी सवेंदक के साथ बैठक कर शाम पांच बजे तक ही काम करने की हिदायत दी गयी थी. बावजूद इसके बिना किसी सूचना के पुलिया में देर रात तक ढलाई काम हो रहा था.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!