mahesh singh banner new nn
लातेहार

टॉप टेन में शामिल 17 में 10 छात्र सरस्‍वती विद्या मंदिर, लातेहार के

लातेहार। जैक 10 वीं की बोर्ड 2025 की परीक्षा परिणाम जारी कर दिया गया है. इस वर्ष जिले में टॉप टेन में कुल 17 छात्र व छात्रायें शामिल हैं. इनमें से 10 छात्र लातेहार जिला मुख्‍यालय के सरस्‍वती विद्या मंदिर के हैं. इनमें कुमारी कोमल सिंह ने 96 प्रतिशत ला कर चौथा स्‍थान प्राप्‍त किया है. जबकि प्राची गुप्‍ता ने 95 प्रतिशत अंक ला कर छठा स्‍थान प्राप्‍त किया है. शौर्य राज, हामिया खातून और शीतल कुमारी ने 94.8 प्रतिशत अंक ला कर सातवां स्‍थान प्राप्‍त किया है. दीपा रानी व श्रेया कुमारी ने 94.6 प्रतिशत  कर आठवां, कृष राज व माही कुमारी ने 94.2 प्रतिशत अंक ला कर नौं तथा दिव्‍या सिंह ने 94 प्रतिशत अंक हासिल कर दसवां स्‍थान प्राप्‍त किया है. विद्यालय प्रबंधन से सफल छात्र व छात्राओं को शुभकामनायें दी है.बता दें कि इस वर्ष विद्यालय से कुल 118 छात्र व छात्राओ ने मैट्रिक की परीक्षा दी थी और सभी प्रथम श्रेणी से उर्तीण हुए.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!