IMG-20261013-WA0012
Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
लातेहार

उपायुक्‍त ने दिया योजनाओं को पारदर्शिता और समय पर पूरा करने का निर्देश

लातेहार। उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में जिला ग्रामीण विकास शाखा एवं 15 वे वित द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की गति व धरातल पर हो रहे कार्यों की समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में अबुआ आवास योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना–ग्रामीण एवं बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर आवास योजना के तहत आवास निर्माण कार्य की भौतिक प्रगति, आवास योजना के लाभुकों की राशि की स्थिति की समीक्षा की गयी. उपायुक्त ने कहा कि सभी लंबित आवास निर्माण कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराना सुनिश्चित करें. किस्तों का भुगतान भी समय पर किया जाए.  यह भी सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी योग्य लाभुक इन योजनाओं से वंचित न रहे. इस क्रम में सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को लंबित योजनाओं में अगले एक हफ्ते के अंदर प्रगति लाने का सख्त निर्देश दिया गया. पीएम जनमन आवास योजना के तहत पूर्ण-अपूर्ण कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित प्रखण्डों के प्रखण्ड विकास पदाधिकारियों को कड़े शब्दों में निर्देशित किया गया कि शेष बचे कार्यों 30 जून तक शत प्रतिशत पूर्ण कराना सुनिश्चित करें. उपायुक्त ने स्पष्ट कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की वित्तीय अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी. k ayurweda.jpg nउपायुक्त द्वारा मनरेगा योजना की समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने वैसे सभी योजनाओं जो वर्षों से पेंडिंग पड़े हुए हैं उन्हें अविलंब पूर्ण कराने, मानव दिवस सृजन में प्रगति लाने तथा संबंधित पंचायत अंतर्गत एवं लंबित पोटो हो खेल मैदान सहित अन्य योजना को पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ पूरा करने का सख्त निर्देश दिया. 15 वें वित्त आयोग की राशि से संचालित योजनाओं की जानकारी ली गई.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!