लातेहार। पुलिस ने लूट की योजना बना रहे पांच अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस ने उनके पास से वाहन, कैश व भारी मात्रा में कोल्ड ड्रिक्स बरामद किया है. यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव को मिली गुप्त सूचना पर जिले की छिपादोहर पुलिस के द्वारा की गयी हैै. पुलिस अधीक्षक, लातेहार को छिपादोहर थाना क्षेत्र के हुटार मोड़ के पास कुछ अपराधियों के जुटने और किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बनाने की गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी. इस सूचना पर एसपी के निर्देश पर एक छापामारी टीम का गठन किया गया और छापामारी की गयी. छापामारी में पांच अपराधियों को पुलिस ने धर दबोचा. पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने 16 मई को राजीव स्टोर में 4,05,000 रुपए की लूट की थी. पुलिस ने उनके पास से चुराई गयी छह वाहन जब्त किये हैं. इस आशय की जानकारी छिपादोहर थाना में , डीएसपी भरत राम ने दी. उन्होने इस सफल ऑपरेशन के लिए पूरी टीम को बधाई दी है और आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें.
गिरफ्तार अभियुक्त
बिरेन्द्र कुमार उर्फ़ गोलू (22 वर्ष), थाना गारू, लातेहार
शुभम कुमार महतो (20 वर्ष), थाना बेनजुए, पलामू
विनोद कुमार सिंह (21 वर्ष), थाना गारू, लातेहार
रोहित कुमार उर्फ़ टेंटी (20 वर्ष), मसरिया, गढ़वा
आजाद अंसारी (23 वर्ष), सिद्दीकुटी, गढ़वा
बरामद सामाग्रियां
लूट की नकदी 4,05,000 रूपये
एक आईफोन (अनुमानित कीमत 75,000)
चोरी की गई बोलेरो (CG13AB-7508), ऑल्टो (CG12BR-7989), ऑल्टो (JH10R-7055), टाटा टेंपू (JH03AL-1455), टाटा मैजिक एस गोल्ड (नं. 9102749717), यामाहा R15 (बिना नंबर प्लेट, चेचिस नं. ME1RG67H3R0019621)
कोल्ड ड्रिंक्स एवं पानी 187 पेटी
अपराधिक इतिहास रहा है
गिरफ्तार अपराधियों के विरुद्ध पूर्व में भी मामले दर्ज हैं. इनमें छिपादोहर थाना कांड संख्ंया 09/2025, धारा 303(2), 307, थाना कांड सं. 10/2025, धारा 309(4) शामिल है.
छापेमारी टीम में शामिल अधिकारी
थाना प्रभारी धीरज कुमार सिंह, रितेश कुमार राव, विशालेंदु त्रिपाठी, राजेश कुमार, इन्द्रजीत तिवारी, मुकेश कुमार वर्मा, सशस्त्र बल – 04 सैट (137 बल के साथ)