alok neew
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
बालुमाथ

माधव ढाबा के संचालक विनय सिंह का असामयिक निधन, शोक की लहर

बालूमाथ (लातेहार)। बालूमाथ प्रखंड मुख्यालय के समीप अवस्थित माधव ढाबा के संचालक व बारियातू थाना क्षेत्र के मकरा गांव निवासी समाजसेवी विनय सिंह (50) का शुक्रवार को निधन हो गया. परिजनो के अनुसार गुरुवार को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई थी. जिसके बाद आनन-फानन में उन्हें रांची के एक प्राइवेट अस्पताल में एडमिट कराया गया था. जहां बिगड़ती स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उपचार के क्रम में आईसीयू में भरती कर दिया था. शुक्रवार को विनय कुमार सिंह की मौत हो गई. उनके निधन से बालूमाथ समेत बारियातू प्रखंड मुख्यालय व ग्रामीण क्षेत्र में शोक कि लहर देखी गई. विनय सिंह भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं. विनय कुमार सिंह के आकस्मिक निधन पर जावेद अख्तर, प्रदीप साव, बहादुर साव, रामजी सिंह, रामनाथ सिंह, हाजी मोतिउर रहमान, मो इमरान, सुनील पांडेय, रविंद्र सिन्हा, मनोज यादव, दीपक यादव, श्याम सुंदर यादव, औरंगजेब खान, फिरोज कुरेशी सहित कई लोगों ने गहरा दुःख व्यक्त किया है.k ayurweda.jpg n

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button