green vlly
gupta veg
lps
alisha 4 6
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
carnival 1
sri ram
लातेहार

 विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर तंबाकू विरोधी जागरूकता रैली, सिविल सर्जन ने दिखाई हरी झंडी

लातेहार, 31 मई। विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर शनिवार को लातेहार जिले में जन जागरूकता रैली का आयोजन किया गया.  कार्यक्रम की शुरुआत सिविल सर्जन डॉ. अवधेश सिंह के द्वारा हरी झंडी दिखाकर की गई.  इस रैली में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों,सहिया और सामाजिक संगठनों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया.

रैली के माध्यम से लोगों को तंबाकू सेवन से होने वाले नुकसान और इससे बचने के उपायों के बारे में जागरूक किया गया. इस अवसर पर सिविल सर्जन ने कहा कि तंबाकू कई गंभीर बीमारियों की जड़ है, और इसका त्याग करना स्वस्थ जीवन की दिशा में पहला कदम है. उन्होंने उपस्थित लोगों को तंबाकू और इससे जुड़ी सभी चीजों से दूर रहने की शपथ भी दिलाई. रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए जिला अस्पताल परिसर में समाप्त हुई. इस दौरान “तंबाकू छोड़ो, जीवन बचाओ”, “स्वस्थ रहें, तंबाकू से दूर रहें” जैसे नारे गूंजते रहे. कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को तंबाकू के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और एक स्वस्थ समाज की ओर प्रेरित करना था. मौके पर  जिला नोडल पदाधिकारी डॉक्टर शोभा टोपनो, जिला एनटीसीपी नागेंद्र कुमार, बीसी आशीष डींग, एफएलसी परवेज अख्तर व आस्था गुप्ता साइकोलॉजिस्ट एनटीसीपी आदि मौजूद थे.k ayurweda.jpg n

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!