file_00000000e26881faa494f42ec61df763
Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
राज्‍य

प्रभू येशु ने लोगों की नि:स्‍वार्थ सेवा की: बिशप विश्वासम

ख्रीस्त राजा पर्व पर इसाई समुदाय ने निकाली शोभायात्रा

मो अली राजा आलम, महुआडांड़

Latehar: जिले के महुआडांड प्रखंड मुख्‍यालय में रविवार को डाल्टनगंज धर्मप्रांत के संत जोसेफ चर्च, महुआडांड़ में मसीही विश्वासियों ने धूमधाम से ख्रीस्त राजा पर्व मनाया. प्रातः 9:00 बजे अंडमान निकोबार के आये मुख्य अतिथि बिशप विश्वासम सेलवाराज के द्वारा मिस्सा पूजा से पर्व की शुरुआत हुई. बिशप ने लोगों को अपने संदेश में राजा ख्रीस्त की महानता को बताया. उन्होंने कहा हम जिस राजा को मानते हैं, वह राजा संसारिक राजाओं से भिन्न हैं. हम उसके बताये मार्ग पर चले. प्रभू येश राजा होकर सेवक बने. बिशप ने आगे कहा येशू सबके लिए समान है.  सबसे बराबर प्रेम करते है. हमे भी येशु ने जीने के लिए प्रेम का रास्ता दिया है. प्रेम सभी सामाजिक बुराई को दूर कर सकता है. इसलिए अपने जीवन में हम आप सबों  से प्रेम करें.

Advertisement

मिस्सा के बाद ख्रीस्त राजा पर्व की शोभा यात्रा निकाली गई.  शोभा यात्रा संत जोसेफ चर्च गेट से निकल कर अंबेडकर चौक होते रामपुर, बिरसा चौक, शास्त्री चौक होते हुए शहीद चौक पुनः संत जोसेफ चर्च में एकत्र हुई. भारी संख्या ईसाई समुदाय के लोगों ने इसमें भाग लिया. सभी पल्ली के बड़े फादर सुरेश ने सभी को धन्यवाद दिया. उन्होंने युवाओं से कहा कि वे अपने-अपने बुलावे को पहचाने. उन्‍होने  अभिभावकों से अपने बच्चों को पुरोहित और धर्मबहन बनने हेतु भेजने की अपील की.

Advertisement

इस अवसर पर अंडमान से आये विशिष्ट अतिथि ब्रदर यसिन्त मार्के, प्रेम पाॅल कुलु, विक्की केरकेट्टा, नवनित एक्का, नितिन केरकेट्टा एवं फादर एमके जोश, समीर, सिलबिरयुस सहित अन्य कई फादर और सिस्टर के साथ उप प्रमुख अभय मिंंज, सुरेन्द्र मुकुल कुजूर उर्फ चुन्ना, सिकरू कुजूर, प्रदीप कुजूर, प्रदीप मिंंज, संदीप कुजूर, प्रचार आंनद, प्रतरिक केरकेट्टा, अजीत पाल कुजूर, रिटायर फौजी संघ ,आदिवासी युवा जाग्रति मंच, महिला जाग्रति मंच के सदस्यों ने शोभा यात्रा को इस सफल बनाने में अपना योगदान दिया. शोभा यात्रा के दौरान अंबेडकर चौक स्थित प्रखंड कांग्रेस कमिटी के ओर से स्‍टॉल लगाकर बिस्कुट और पानी की व्यवस्था कि गई थी. पल्ली परिसर में ख्रीस्त पर्व में मेला का आयोजन किया गया. दुकाने लगाई गई. मेला में ईसाई समुदाय के अलावा अन्य लोगो ने भी खरीदारी कि मेला में गन्ना की खूब बिक्री हुई.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!