लातेहार: शहर के पुराना बस स्टैंड में आभास कांप्लेक्स में रविवार को उपहार रेस्टोरेंट का शुभारंभ किया गया. रेस्टोरेंट के संचालक अशोक प्रसाद ने अपने परिजनों के साथ फीता काट कर इसका उदघाटन किया. रेस्टोरेंट के संचालकों ने बताया कि उपहार रेस्टोरेंट का उद्देश्य लातेहार के लोगों को स्वच्छ, स्वादिष्ट और किफायती भोजन उपलब्ध कराना है. यहां वेज और नॉन वेज दोनों प्रकार के व्यंजन परोसे जाएंगे. आधुनिक साज-सज्जा और शांत वातावरण के साथ यह रेस्टोरेंट परिवारों के लिए एक आदर्श स्थान बनेगा. मौके पर पंकज प्रसाद, चंदन प्रसाद, शुभम कुमार, सुनील प्रसाद, कमलेश प्रसाद, मनोज प्रसाद, कृष्ण कुमार आदि मौजूद थे. उपहार रेस्टोरेंट के संचालक ने कहा कि इस तरह के प्रयासों से लातेहार में पर्यटन और व्यापार को नई दिशा मिलेगी.