Banner (6)
Banner (8)
sp
ramchandra singh
prakash ram
ramdev singh
harishankar yadav
pawan kr
IMG-20260816-WA0032
Banner (19)
लातेहार

वरीय अधिवक्‍ता सुनील कुमार भ्रष्‍टाचार विरोधी मोर्चा के झारखंड उपाध्‍यक्ष बने

लातेहार। व्‍यवहार न्‍यायालय, लातेहार के वरीय अधिवक्‍ता सुनील कुमार को झारखंड प्रदेश की राज्य स्तरीय कार्यकारिणी समिति में शामिल किया गा है. भ्रष्टाचार विरोधी मोर्चा, नई दिल्ली की राष्ट्रीय कमेटी ने झारखंड प्रदेश की राज्य स्तरीय कार्यकारिणी समिति के पदाधिकारियों की सूची जारी कर दी है. जारी सूची में सत्येन्द्र तिवारी (सेवा निवृत प्रशासनिक पदाधिकारी) को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. तीन प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए गए हैं.  जिनमें नितिन कुमार पांडेय अधिवक्ता अतिरिक्त प्रभार इवेंट प्रमुख, सुनील कमार अधिवक्ता ( लातेहार) और रेवती कांत झा के नाम शामिल हैं.  प्रमंडल स्तर पर तीन महासचिव बनाए गए हैं. जिनमें कोल्हान प्रमंडल के लिए जितेन्द्र ज्योतिष (चाईबासा), उत्तरी छोटनागपुर प्रमंडल, हजारीबाग के लिए रंजीत दुबे अधिवक्ता और पलामू प्रमंडल, मेदिनीनगर के लिए नन्द गोपाल त्रिपाठी के नाम शामिल हैं. इनके जिम्मे अतिरिक्त प्रभार राज्य समन्वय समिति का रहेगा. वहीं प्रदेश संयुक्त सचिव पद पर आलोक तिवारी अधिवक्ता (मेदिनीनगर) अतिरिक्त प्रभार प्रभारी विधि प्रकोष्ठ, रूबी झा (देवघर), अतिरिक्त प्रभार संथाल परगना प्रमंडल, दुमका, दीपिका कुमारी (जमशेदपुर), आनंदिता (रांची) के नाम शामिल हैं. कुमारकांत (रांची) को संगठन सचिव बनाया गया है.  उन्हें अतिरिक्त प्रभार दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल, रांची का दिया गया है. भ्रष्टाचार विरोधी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सत्येंद्र तिवारी द्वारा भेजी गई नामों की सूची को राष्ट्रीय कमेटी ने अनुशंसा समेत अनुमोदित कर दिया.  k ayurweda.jpg n

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button