IMG-20261013-WA0012
Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
लातेहार

जो धर्म की रक्षा करता है, धर्म उसकी रक्षा करता है: शाही

लातेहार। विश्‍व हिंदु परिषद के केंद्रीय मार्गदशक मंडल के सदस्‍य सह झारखंड के पूर्व संघचालक व केंद्रीय उपाध्‍यक्ष जगन्‍नाथ शाही ने कहा क‍ि जो धर्म की रक्षा करता है, धर्म उसकी रक्षा करता है. भारत ने हमेशा धर्म की रक्षा की है. धर्म की रक्षा करने के लिए हमने कई बलिदान दिये हैं. उन्‍होने कहा क‍ि भारत का इतिहास गौरवशाजी रहा है. लेकिन षड़यंत्रकारियों के कारण हम अपने गौरवशाली इतिहास से परिचित नहीं हो पाये. श्री शाही बुधवार को शहर के सरस्‍वती विद्या मंदिर में विश्‍व हिंदु परिषद की दुर्गावाहिनी के तत्‍वावधान में आयोजित आठ दिवसीय शौय प्रशिक्षण कार्यक्रम के तीसरे दिन संबोधित कर रहे थे. k ayurweda.jpg nइससे पहले विहिप लातेहार के संरक्षक रामनाथ अग्रवाल व अन्‍य लोगो ने श्री शाही का शॉल और पौधा भेंट कर स्‍वागत किया. अपने संबोधन मे श्री शाही ने आगे कहा कि 1853 में कार्ल मार्क्‍स ने न्‍यूयार्क मे प्रकाशित एक पत्रिका मे लिखा है कि भारत का इतिहास पराजय का इतिहास है. संसार की जितनी भी जातियां हैं, सभी ने भारत पर आक्रमण किया और सबसे पराजय मिला. आजादी के बाद भी कम्‍युनिष्‍ट इतिहासकारो ने भारतवर्ष के लोगो मे हीन भावना पैदा किया. श्री शाही ने भारत के गौरवशाली इतिहास की जानकारी दी. उन्‍होने भारत में आक्रांतो के द्वारा किये गये आक्रमण की भी जानकारी दी. उन्‍होने कहा कि भारत विश्‍व गुरू था. सोने की चि‍ड़ि‍यां कही जाने वाली इस भारत वर्ष को कई आक्रांतों ने लूटने का प्रयास किया, लेकिन हर बार भारत उठ खड़ा हुआ. उन्‍होने आज के युवाओं को अपनी उर्जा सकारात्‍मक दिशा में लगाने की अपील की. कहा कि परिवर्तन अपने घर व समाज से ही शुरू होता है. मौके पर विश्‍व हिंदु परिषद की दुर्गावाहिनी की क्षेत्र संयोजिका डा शोभा रानी सिंहं, प्रांत मातृ‍शक्ति प्रमुख दीपारानी कुंज, झारखंड प्रांत मंत्री मिथेश्‍वर मिश्र, झारखंड प्रांत मातृशक्ति सह प्रमुख सुषमा सुमन, झारखंड प्रांत सह मंत्री मनोज पोद्दार, झारखंड प्रांत मिलन सह प्रमुख कुमार, विभाग संगठन मंत्री पलामू विजय यादव, जिला संरक्षक रामनाथ अग्रवाल, विहिप जिला अध्‍यक्ष श्‍याम किशोर अग्रवाल व जिला मंत्री संजय तिवारी, कंचन कुमारी, कुमारी जया, कुमारी सुधा आदि मौजूद थीं.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!