लातेहार। चंदवा के टोरी रेलवे क्रोसिंग में फ्लाई ओवर ब्रिज और टोरी जंक्शन में फुट ब्रिज निर्माण कराने समेंत अन्य मांगों को ले कर चंदवा के .किसानों के द्वारा चटुआग डैम में पिछले 15 जून से जल समाधि सत्याग्रह आंदोलन किया जा रहा है. आंदोलन के तीसरे दिन किसानों ने अपने हाथों में केंद्रीय परिवहन मंत्री नीतिन गडकरी और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेने की तसवीर ले कर डैम के पानी मे लेट कर सत्यागह किया.
open your free demat account, Aliceblue demat account is free for lifetime.
बारिश के बावजूद भी किसान जमे रहे. किसानों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नीतिन गडकरी और रेलवे विभाग की सद्बुद्धि के लिए महात्मा गांधी का प्रिय भजन रघुपति राघव राजा राम, पतित पावन सीताराम का भी वाचन किया. तीसरे दिन अनुमंडल पदाधिकारी अजय रजक आंदोलन स्थल चटुआग डैम पहुंचे. उन्होने किसानो को समझाने का प्रयास किया. एसडीओ से सकारात्मक वार्ता होने के बाद किसानों ने अपना आंदोलन स्थगित कर दिया. आंदोलन की अगुवाई कर रहे किसान सह पंचायत समिति सदस्य अयूब खान ने बताया कि टोरी चंदवा में फ्लाई ओवरब्रिज और फुट ब्रिज निर्माण चालू कराने समेत कई मांगों को लेकर बेमियादी आंदोलन किया जा रहा था. वार्ता के बाद इसे तत्काल स्थगित किया गया है. मांगें पूरी नहीं हुई तो फिर से आंदोलन किया जायेगा. उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार समस्या समाधान की बात करती है लेकिन करती कुछ नहीं है. टोरी रेलवे क्रॉसिंग में फ्लाई ओवर ब्रिज नहीं रहने के कारण हर घंटे जाम लगता है. कई बार एंबुलेंस फंस गयी है और रोगियों की जान तक चली गयी है. शिलान्यास के बाद छह बार टेंडर हो गया है लेकिन फ्लाई ओवर ब्रिज का निर्माण चालू नहीं हो सका. आंदोलन कारियों ने एसडीएम को प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री, रेलवे मंत्री व उपायुक्त को संबोधित एक ज्ञापन एसडीओ को सौंपा. ज्ञापन में टोरी रेलवे क्रासिंग में फ्लाई ओवर ब्रिज का नया प्राक्कलन की स्वीकृति देकर टेंडर कराने व निर्माण कार्य शुरू कराने, फ्लाई ओवरब्रिज की अधिग्रहित भुमि एवं मकान का पुन: मुल्यांकन कर मुआवजा राशि बढ़ाकर रैयतों को भुगतान करने, टोरी जंक्शन के पश्चिम में बंद पड़े फुट ब्रिज का काम चालू करने, टोरी रेलवे क्रॉसिंग के समीप अंडरब्रिज पास का निर्माण करने, टोरी से बालूमाथ तक पैसेंजर ट्रेन चलाने, टोरी के पूर्वी, टोरी – महुआमिलान स्टेशन के बीच भंडारगढ़ा – परसाही आने जाने वाले रास्ते पर रेलवे पोल संख्या 182/28 एवं 182/29 के समीप अंडरब्रिज पास का निर्माण करने समेत कई मांग की गई है. जल समाधि सत्याग्रह में मुखिया नरेश भगत, किसान संजय कुमार मेत दर्जनों किसान शामिल थे.