लातेहार। कांग्रेस की संगठन को सशक्त एवं धारदार बनाने को लेकर मंगलवार को एक महत्वपूर्ण संगठन सृजन मंथन बैठक बालुमाथ में आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता बालुमाथ प्रखंड अध्यक्ष मो. आमिर हयात ने की. बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में लातेहार जिला कांग्रेस के सह प्रभारी डॉ. अजय नाथ शाहदेव, जिला अध्यक्ष गुंंजर उरांव, प्रखंड पर्यवेक्षक पंकज तिवारी तथा राजस्थान से युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय को-ऑर्डिनेटर एवं लातेहार जिला प्रभारी राजेश रलिया उपस्थित थे. बैठक के दौरान प्रखंड कांग्रेस कमिटी का गठन किया गया और चयनित पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए. नई गठित प्रखंड कमेटी में प्रखंड अध्यक्ष मो. आमिर हयात उपाध्यक्ष तिलेश्वर यादव, इमराना परवीन, महासचिव गोविंद राम, खालिद अनवर, रेखा बेक, प्रिंस, वकील कुरैशी, अनुज उरांव, रिंकू, नौशाद, आकिब जावेद, पश्चिम मंडल अध्यक्ष कर्मदेव भगत, पूर्वी मंडल अध्यक्ष अबरार आलम को शामिल किया गया है. बैठक में वक्ताओं ने कांग्रेस की विचारधारा, संगठन की मजबूती, जमीनी कार्यकर्ताओं की भूमिका और आगामी चुनावों को लेकर दिशा-निर्देश दिए.