mahesh singh banner new nn
लातेहार

अरविंद पाठक के निधन पर पूर्व मंत्री ने शोक जताया

लातेहार। पूर्व मंत्री बैद्यनाथ राम ने अरविंद पाठक के असामयिक निधन पर शोक प्रकट किया है. बता दें कि अरविंद पाठक कैंसर से जूझ रहे थे और मंगलवार की रात्रि तकरीबन दो बजे उन्‍होने अपने पैतृक गांव चांपी, लोहरदगा मे अंतिम सांस ली. अरविंद पाठक पूर्व मंत्री बैद्यनाथ राम के काफी करीबी और समर्थक माने जाते थे. उनके असामयिक निधन पर शोक प्रकट करते हुए श्री राम ने कहा क‍ि यह उनके लिए व्‍यक्तिगत क्षति है. उन्‍होने कहा क‍ि स्‍व पाठक एक मिलनसार व कुशल युवक थे. जब भी उन्‍हें उनकी जरूरत होती थी वे उपलब्‍ध हो जाते थे.

अरविंद पाठक का फाइल फोटो

उनके निधन से उन्‍हें गहरा आघात लगा है. उन्‍होने उनके आत्‍मा की शांति के लिए प्रार्थना की और कहा कि वे इस विषम परिस्थित मे उनके परिजनो के साथ हैं. उन्‍होने धैर्य से काम लेने की अपील परिजनों से की. झामुमो के जिला उपाध्‍यक्ष अंकित कुमार पांडेय ने कहा कि अरविंद पाठक एक धर्मपरायण व्‍यक्ति थे. हर धार्मिक आयोजनों मे वे बढ़ चढ़ कर हिस्‍सा लेते थे. उनके निधन से सभी मर्माहत हैं. शोक प्रकट करने वालो मे जय कुमार सिंह, राजन तिवारी, प्रभात कुमार, गौरव दास, विकाश कुमार, सोनू सिंह और  पंकज दास समेंत कई लोगों का नाम शामिल है.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!