बालूमाथ। प्रखंड मुख्यालय के रहमत नगर स्थित मदीना मस्जिद में संचालित मकतब में शब-ए-बरत के मौके पर अध्ययनरत बच्चे एवं बच्चियों के लिए तालीमी मुजाहिरा का आयोजन किया गया. इसमें बच्चों एवं बच्चियों ने अपनी प्रतिभा का अद्भुत प्रदर्शन किया. बच्चों ने नात, तकरीर, हदीस, दुआ और क्विज के माध्यम से समाज में तालीमी बेदारी पैदा करने और बुराई को जड़ से खत्म करने की बातें कहीं.
Advertisement
हाफिज सैफुल्लाह ने इस कार्यक्रम के उद्देश्य पर चर्चा करते हुए कहा कि इसका मकसद बच्चों को तालीमी बेदारी और समाज की सेवा के लिए प्रेरित करना है. उन्होंने बच्चों और अभिभावकों को दीनी तालीम पर ध्यान देने की आवश्यकता पर जोर दिया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मौलाना माज मुजाहिरी ने बच्चों के उस्ताद और गार्जियन की मेहनत की सराहना की. उन्होंने कहा कि मकतब अपने मकसद में कामयाबी की ओर रँवादवां है.
Advertisement
मौलाना वसीम अकरम नदवी ने बच्चों से इस्लामिक सवाल पूछे और उनके जवाब से बच्चों ने लोगों को मुताशिर किया. तालीमी मुजाहिरा का आगाज तिलावत-ए-कुरान-पाक से की गई. समापन सामूहिक दुआ के साथ हुआ. जिसमें मुल्क की तरक्की, अमन व शांति की दुआ मांगी गई. मौके पर हाजी अब्दुल रहमान, गुलाम कुरैशी, महमूद अंसारी, मो आरिफ, अनवर अंसारी, जुबेर कुरैशी, वकील कुरैशी, मो इम्तियाज, यूसुफ अंसारी समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे.