लातेहार। बालूमाथ पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई में पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव को मिली गुप्त सूचना पर की गयी है. शनिवार को बालूमाथ थाना में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए एसडीपीओ विनोद रवानी ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्तियों में मोहन गंझू, सागर तुरी, कुलदीप गंझू, लक्ष्मण गंझू उर्फ मोटू और एक नाबालिग शामिल हैं.
Advertisement
पुलिस ने इन लोगों के पास से एक देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है. उन्होने बताया कि उक्त लोग एक संगठन बनाकर ईंट भट्ठा के संचालकों से लेवी मांगते थे. उन्होने बताया कि इनमें से कुछ लोगों का अपराधिक इतिहास भी है. ये लोग मारपीट, लूट और लेवी मांगने की घटनाएं शामिल रहे हैं.
Advertisement
दरअसल पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना पर इनकी गिरफ्तारी के लिए एक छापामारी दल का गठन किया गया था. इसका नेतृत्व बालूमाथ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विनोद रवानी कर रहे थे. पुलिस ने इन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. इस छापेमारी अभियान में पुलिस निरीक्षक परमानंद बिरुआ, थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार, अमरवाड़ीह पिकेट प्रभारी अनुभव सिंहा, होसेन डांग, विकास कुमार, संतदेव कुमार, अमरवाड़ीह पिकेट एवं मुरपा पिकेट सशस्त्र पुलिस बल के जवान शामिल थे. े