mahesh singh banner new nn
राज्‍य

इंडिया गठबंधन आज सरकार बनाने का दावा पेश करेगा

सीएम आवास में हुई बैठक में लिया गया निर्णय

झारखंड डेस्‍क

झारखंड में एक बार फिर इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी. गठबंधन के विधायक सीएम हेमंत सोरेन के नेतृत्‍व में आज शाम चार बजे गर्वनर हाउस जायेगें और सरकार बनाने का दावा पेश करेगें. इससे पहले सीएम हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में  इंडिया गठबंधन विधायकों की बैठक  कांके रोड स्थित सीएम अवास में हुई. इस बैठक में झामुमो समेंत गठबंधन के अन्‍य दलों के नेताओं ने भाग लिया. बैठक में मनिका विधायक रामचंद्र सिंह समेंत मथुरा महतो, योगेंद्र महतो, चमड़ा लिंडा, सविता महतो, लुइस मरांडी, दीपक बिरुआ और  रामदास सोरेन आदि मौजूद थे. हेमंत सोरेन चौथी बार झारखंड के मुख्यमंत्री बनेंगे. 26 नवंंबर को हेमंत सोरेन शपथ लेगें. जैसी की सूचना है झामुमो से छह और कांग्रेस से चार मंत्री बनाये जायेगें. शपथ ग्रहण समारोह में इंडिया गठबंधन के शीर्ष नेताओं के आने की सूचना है. कांग्रेस के राहुल गांधी, राजद के तेजस्वी यादव, सीपीआईएमएल के दीपांकर भट्टाचार्य जैसे नेता शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हो सकते हैं.

Advertisement 

Advertisement 

 

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!