झारखंड
बकाया मजदूरी भुगतान की मांग को ले कर बेतला रेंज कार्यालय की जायेगी तालाबंदी
जिला परिषद सदस्य कन्हाई सिंह ने 26 फरवरी को तालाबंदी करने का किया ऐलान


श्री सिंह ने आरोप लगाया कि विभाग के अधिकारी खुद ही ठेकेदारी कर फर्जी तरीके से भुगतान की निकासी करते आ रहे हैं. कागजों में मजदूरी भुगतान दिखा दिया जाता है, जबकि वास्तविक मजदूर अपने हक के लिए दर-दर भटकते रहते हैं. यह सीधा-सीधा भ्रष्टाचार है, जिसे अब किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. कन्हाई सिंह ने चेतावनी दी कि यदि 26 फरवरी से पहले मजदूरों की बकाया मजदूरी का भुगतान नहीं किया गया और भ्रष्टाचार पर रोक लगाने के ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो तालाबंदी के बाद आंदोलन और तेज किया जाएगा. 