Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
लातेहार

जन शिकायत निवारण में आए 11 आवेदन

डीडीसी ने सुनी ग्रामीणों की शिकायतें

लातेहार। उपायुक्त के निर्देश पर विकास भवन में उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद ने जन शिकायत निवारण में ग्रामीणों की समस्याएं सुनी. कशहरी व ग्रामीण क्षेत्र से आए लोगों ने अपनी अपनी समस्याओं को उप विकास आयुक्त के समक्ष रखा. इस दौरान उप विकास आयुक्त ने लोगों से कहा कि सभी शिकायतों की जाँच करा कर शिकायतों का समाधान किया जाएगा. जन शिकायत निवारण में कुल 11 आवेदन प्राप्त हुए. इनमें मुख्य रूप से मनरेगा के तहत मुख्यमंत्री बिरसा सिंचाई कूप में अग्रिम सामग्री भुगतान नहीं मिलने के संबंध में, कस्तूरबा गांधी विद्यालय में नामांकन कराने संबंधित, भूमि अधिग्रहण, जमीन विवाद संबधित जुड़े आवेदन थे. जन शिकायत में सभी शिकायतकर्ता की समस्याओं को सुनने के पश्चात उप विकास आयुक्त ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निदेशित किया कि सभी आवेदनों का भौतिक सत्यापन करते हुए , समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द करें. उपायुक्त के निर्देशानुसार आमजनों की समस्याओं के समाधान और शिकायत के निष्पादन हेतु जिला, अनुमंडल, प्रखंड स्तरीय के सभी पदाधिकारियों के कार्यालय में प्रत्येक मंगलवार एंव शुक्रवार को जन शिकायत निवारण का आयोजन किया जाता है.

Ashish Tagore

Bureau Head, Jharkhand/ Bihar Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head, Jharkhand/ Bihar Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!