शिक्षा
मैट्रिक में 11634 व इंटर में 7272 छात्र देगें परीक्षा
जिले में मैट्रिक के 45 व इंटर के 45 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं


इन परीक्षा केद्रों में कुल 7272 परीक्षार्थी परीक्षा देगें. बता दें कि लातेहार प्रखंड में मैट्रिक के 13 व इंटरमीडियट के छह परीक्षा केद्र बनाये गये हैं. जबकि चंदवा में मैट्रिक के 7 व इंटर के चार, बालुमाथ में मैट्रिक के चार व इंटर के चार, बारियातू में मैट्रिक के दो व इंटर के दो, हेरहंज में मैट्रिक के के तीन व इंटर के दो, मनिका में मैट्रिक के के छह व इंटर के पांच, बरवाडीह में मैट्रिक के के पांच व इंटर के तीन, गारू में मैट्रिक के एक और इंटर के एक, महुआडांड़ में मैट्रिक के तीन व इंटर के दो तथा सरयु प्रखंड में मैट्रिक के एक और इंटरमीडियट की परीक्षा के लिए एक परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं.
लातेहार में मैट्रिक के 2217, चंदवा में 1903, बालुमाथ में 1676, बारियातू में 1045, हेरहंज में 385, मनिका में 1527, बरवाडीह में 1335, गारू में 378, महुआडांड़ में 1010 व सरय प्रखंड में मैट्रिक की परीक्षा में 158 छात्र भाग लेगें. जबकि जिले के सभी प्रखंडों को मिला कर इंटर कला में 6109, विज्ञान में 1018 व वाणिज्य में 135 छात्र परीक्षा में भाग लेगें.