lps
sri ram
alisha 4 6
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
carnival 1
शिक्षा

मैट्रिक में 11634 व इंटर में 7272 छात्र देगें परीक्षा

जिले में मैट्रिक के 45 व इंटर के 45 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं

लातेहार। जिला प्रशासन ने तीन फरवरी से जैक के द्वारा आहुत मैट्रिक व इंटरमीडियट की परीक्षा को शांतिपूर्ण व कदाचार मुक्‍त संपन्‍न कराने के लिए पूरी तैयारी कर ली है. उपायुक्‍त उत्‍कर्ष गुप्‍ता की अध्‍यक्षता में आहुत बैठक में लिए गये निर्णय के अनुसार के जिले में इस वर्ष मैट्रिक के कुल 45 परीक्षा केंद्र बनाये हैं. इनमें कुल 11634 परीक्षार्थी परीक्षा देगें. जबकि इंटरमीडियट के लिए कुल 30 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं. इन परीक्षा केद्रों में कुल 7272 परीक्षार्थी परीक्षा देगें. बता दें कि लातेहार प्रखंड में मैट्रिक के 13 व इंटरमीडियट के छह परीक्षा केद्र बनाये गये हैं. जबकि चंदवा में मैट्रिक के 7 व इंटर के चार, बालुमाथ में मैट्रिक के चार व इंटर के चार, बारियातू में मैट्रिक के दो व इंटर के दो, हेरहंज में मैट्रिक के के तीन व इंटर के दो, मनिका में मैट्रिक के के छह व इंटर के पांच, बरवाडीह में मैट्रिक के के पांच व इंटर के तीन, गारू में मैट्रिक के एक और इंटर के एक, महुआडांड़ में मैट्रिक के तीन व इंटर के दो तथा सरयु प्रखंड में मैट्रिक के एक और इंटरमीडियट की परीक्षा के लिए एक परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं. लातेहार में मैट्रिक के 2217, चंदवा में 1903, बालुमाथ में 1676, बारियातू में 1045, हेरहंज में 385, मनिका में 1527, बरवाडीह में 1335, गारू में 378, महुआडांड़ में 1010 व सरय प्रखंड में मैट्रिक की परीक्षा में 158 छात्र भाग लेगें. जबकि जिले के सभी प्रखंडों को मिला कर इंटर कला में 6109, विज्ञान में 1018 व वाणिज्‍य में 135 छात्र परीक्षा में भाग लेगें.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!