WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
RPD RAHUL
lps
RPD NEW NEW
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
नगर पंचायत चुनाव, लातेहार

चौथे दिन एक अध्यक्ष पद समेंत वार्ड पार्षद के 18 प्रत्याशियों ने किया नामांकन

लातेहार।  नगर पंचायत चुनाव 2026 में अध्यक्ष पद के लिए झामुमो समर्थित प्रत्‍याशी बिलासी टोपनो ने सोमवार को निर्वाची पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता रामा रविदास के समक्ष अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. इससे पहले बिलासी टोपनो शहर के बाजारटांड़ से समाहरणालय तक रोड शो किया. इस दौरान झामुमो के केंद्रीय उपाध्‍यक्ष सह पूर्व मेंत्री बैद्यनाथ राम, झामुमो जिला अध्‍यक्ष लाल मोती नाथ शाहदेव, जिला 20 सूत्री उपाध्‍यक्ष अरूण कुमार दुबे, सुशील कुमार अग्रवाल, समशुल होदा, जीरा देवी, सुदामा प्रसाद,  अशेाक पांडेय, प्रभात कुमार समेंत बड़ी संख्‍या में झामुमो नेता व कार्यकर्ता शामिल थे. वार्ड प्रत्याशियों में वार्ड संख्या एक से प्रियंका राज, अयूब अंसारी, वार्ड दो से सुगंधी देवी, वार्ड तीन से विमला देवी, वार्ड चार से जयराम कुजूर, उमेश यादव, चंदा कुमारी, राजेंद्र यादव, वार्ड पांच से प्रमिला देवी, रूबी देवी, वार्ड छह से सत्‍यनारायण प्रसाद, वार्ड सात से बेबी देवी, वार्ड आठ से राजू प्रसाद गुप्ता एवं आशीष कुमार गुप्ता, वार्ड नौ से संयुक्ता कुंवर, वार्ड 11 से संतोष रंजन कुमार, वार्ड 13 से पार्वती देवी व वार्ड 14 से इंद्रदेव उरांव ने अपना नामांकन दाखिल किया. हालांकि वार्ड संख्या 10, 12 और 15 में अब तक किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया है.

नामांकन के बाद वार्ड पार्षद के प्रत्‍याशी

बता दें कि वार्ड संख्या एक से पांच तक के लिए अनुमंडल पदाधिकारी अजय रजक, वार्ड संख्या छह से सात तक के लिए उप निर्वाचन पदाधिकारी मेरी लकड़ा, जबकि वार्ड संख्या 11 से 15 तक के लिए जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्रवण राम को निर्वाची पदाधिकारी नियुक्त किया गया है. ज्ञात हो कि अध्यक्ष पद के लिए दो प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र खरीदा है. इसमें सेलेस्टीन कुजूर व भगतू नगेसिया शामिल है. वार्ड संख्या एक में तीन, चार में दो, वार्ड 6, 11, 12 में एक-एक प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र खरीदा है. अध्यक्ष पद के लिए अब तक कुल नौ प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र खरीदा है. जिसमें मात्र एक प्रत्याशी बिलासी टोपनो ने नामांकन किया है.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!