Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
लातेहारलातेहार

निर्वाचन को लेकर मास्टर ट्रेनरों को दिया गया प्रशिक्षण

लातेहार। नगर पालिका आम निर्वाचन–2026 के सफल एवं सुचारू संचालन को लेकर सोमवार को डीआरडीए सभागार में उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद की अध्यक्षता में मास्टर ट्रेनरों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया. इस अवसर पर कुल 10 मास्टर ट्रेनरों को संपूर्ण मतदान प्रक्रिया के संबंध में विस्तार से प्रशिक्षण प्रदान किया गया. प्रशिक्षण निदेशक डीआरडीए सह प्रभारी पदाधिकारी, प्रशिक्षण कोषांग अनिल मिंज एवं आचार्य राजेंद्र प्रसाद द्वारा दिया गया. प्रशिक्षण के दौरान मतदान से संबंधित विभिन्न प्रपत्रों को भरने की प्रक्रिया, मतपेटिका के रख-रखाव, मतदान के दिन की कार्यवाही तथा अन्य आवश्यक प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी दी गई. बैठक में बताया गया कि इन मास्टर ट्रेनरों के माध्यम से मतदान कर्मियों को चरणबद्ध तरीके से प्रशिक्षण दिया जाएगा. ज्ञात हो कि मतदान कर्मियों का प्रथम प्रशिक्षण पांच फरवरी 2026 को बनवारी साहू महाविद्यालय में आयोजित किया जाना प्रस्तावित है. उप विकास आयुक्त ने प्रशिक्षण की महत्ता पर बल देते हुए कहा कि सभी मास्टर ट्रेनर निर्वाचन कार्यों से संबंधित नियमों एवं प्रक्रियाओं को भली-भांति समझकर मतदान कर्मियों को प्रशिक्षित करें, ताकि निर्वाचन कार्य निष्पक्ष, पारदर्शी एवं त्रुटिरहित ढंग से संपन्न कराया जा सके.

Ashish Tagore

Bureau Head, Jharkhand/ Bihar Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head, Jharkhand/ Bihar Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!