Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
लातेहार

वाहन जांच अभियान में 14 वाहनों का कटा चालन, 143500 रुपए वसूले गए

लातेहार। उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता के निर्देश पर जिला परिवहन पदाधिकारी लातेहार उमेश मंडल के द्वारा सड़क दुर्घटना की रोकथाम एवं राजस्व संग्रहन हेतु चंदवा थाना क्षेत्र के अमझरिया घाटी और सासंग में भारी वाहनों के कागजात एवं बसों में ओवरलोड करने वाले वाहनों का चालान काटा गया. चालकों को भविष्य में ओवरलोड पैसेंजर नहीं ले जाने की हिदायत दी गयी. इस दौरान कुल 76 वाहनों की जांच की गई. जा की 14 वाहनों की चालान काटा गया और कुल 143,500 रुपए वसूले गए. डीटीओ ने वाहन चालकों को निर्धारित गति से वाहन चलाने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की. कहा कि यातायात नियमों का पालन नहीं करने के कारण ही सड़क दुर्घटनाएं होती है. श्री मंडल ने वाहनों के सभी कागजातों को दुरुस्त रखने की भी बात कही. कहा कि वाहनों के कागजात दुरुस्त नहीं रहने पर दुर्घटनाओं की स्थिति में क्षतिपूर्ति दावा भुगतान में परेशानी आती है. इस दौरान डीटीओ ने सड़क से गुजर रहे दुपहिया वाहन चालकों को हेलमेट लगा कर चलने की हिदायत दी.

Ashish Tagore

Bureau Head, Jharkhand/ Bihar Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head, Jharkhand/ Bihar Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!