Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
लातेहारलातेहार

नगर पंचायत पूरे शहर में लगायेगा सीसीटीवी, प्रस्‍ताव पारित

लातेहार। सुरक्षा की दृष्टि से नगर पंचायत, लातेहार पूरे शहर में सीसीटीवी लगायेगा. इसे ले कर गुरूवार को नगर पंचायत संचालन समिति (स्टीयरिंग कमेटी ) की बैैैठक में प्रस्‍ताव पारित किया गया है. बैठक नगर पंचायत अध्‍यक्ष महेश सिंह की अध्‍यक्षता में नगर अध्‍यक्ष के कार्यालय वेश्‍म में आयोजित की गयी. बैठक में शहर के लोगों को नागरिक सुविधायें उपलब्‍ध कराने पर विचार विमर्श किया गया और सर्वसम्‍मति से कई प्रस्‍ताव पारित किये गये. अध्‍यक्ष महेश सिंह ने कहा कि नगर पंचायतवासियों को नागरिक सुविधायें मुहैया कराने के लिए नगर पंचायत कृतबद्ध है. बैठक नगर पंचायत उपाध्‍यक्ष संतोष रंजन व कार्यपालक पदाधिकारी राजीव रंजन मुख्‍य रूप से मौजूद थे.  बैठक में नगर पंचायत लातेहार के कर्मियों की सेवा अवधि का विस्‍तार किया गया.  तपाखास स्थित सब्‍जी मार्केट के संचालन के संबंधित प्रस्ताव पारित किये गये. इसके अलावा नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर दो स्थित बानपुर ग्राम में वेंडिंग मार्केट के संचालन की स्वीकृति दी गई और कैपेसिटी बिल्डिंग से संबंधित प्रस्ताव पारित किया गया. बैठक में वार्ड पार्षद संयुक्‍ता कुंवर, मनोज कुमार गुप्‍ता, इंद्रदेव उरांव के अलावा नगर प्रबंधक राजकुमार वर्मा, डा आनंद कुमार दांगी, वरीय लेखापाल संतोष कुमार सिंह आदि मौजूद थे.

Ashish Tagore

Bureau Head, Jharkhand/ Bihar Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head, Jharkhand/ Bihar Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!