Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंडबरवाडीहलातेहार

मंडल और ततहा ग्राम की बदहाली पर सांसद ने जताई चिंता

मंडल डैम से लेकर जनता दरबार तक सक्रिय रहे सांसद कालीचरण सिंह, ग्रामीणों की समस्याओं सुनी

बरवाडीह (लातेहार)। चतरा सांसद कालीचरण सिंह ने गुरुवार को बरवाडीह प्रखंड क्षेत्र का दौरा कर विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया. इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक, बेतला नेशनल पार्क का उद्घाटन, जनता दरबार में जनसमस्याओं की सुनवाई तथा मंडल डैम और ग्रामीण क्षेत्रों का निरीक्षण किया. सांसद ने सबसे पहले बेतला में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की. इसके बाद महीनों से बंद पड़े बेतला नेशनल पार्क का फीता काटकर उद्घाटन किया. तत्पश्चात कुटमू चौक पर कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने के बाद प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में आयोजित जनता दरबार में शामिल हुए. यहां ग्रामीणों की ओर से प्राप्त विभिन्न समस्याओं के समाधान को लेकर बीडीओ, सीओ एवं थाना प्रभारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. इसके बाद सांसद मंडल डैम एवं पुलिस पिकेट पहुंचे, जहां डैम निर्माण के लिए आए गेट का जायजा लिया. उन्होंने मंडल बस्ती में ग्रामीणों के साथ बैठक कर उनकी समस्याएं सुनीं. ग्रामीणों ने पुल-पुलिया, सड़क और विद्यालय से जुड़ी समस्याएं रखीं. इस दौरान ग्रामीणों ने ढोल-मांदर के साथ पारंपरिक तरीके से सांसद का स्वागत किया. इसके बाद सांसद ततहा ग्राम पहुंचे, जहां ग्रामीणों ने गर्मजोशी से उनका अभिनंदन किया और अपनी समस्याओं से अवगत कराया. ग्रामीणों को संबोधित करते हुए सांसद कालीचरण सिंह ने कहा कि मोरवाई पंचायत की स्थिति देखकर उन्हें काफी दुख हो रहा है. आजादी के इतने वर्षों बाद भी यह क्षेत्र विकास की मुख्यधारा से काफी पीछे है. यहां विकास कार्यों का अपेक्षित असर दिखाई नहीं दे रहा है. आखिर पूर्व के जनप्रतिनिधियों ने इस क्षेत्र के विकास के लिए क्या किया, यह विचारणीय है. उन्होंने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं को गंभीरता से लिया गया है. पुल-पुलिया और सड़कों का निर्माण कराया जाएगा तथा विकास कार्यों को गति देने के लिए आवश्यक पहल की जाएगी. सांसद ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि वे अगले छह माह के भीतर पुनः इस क्षेत्र का दौरा करेंगे और विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करेंगे. कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष मनोज प्रसाद, बैजनाथ कुमार, सीओ लवकेश सिंह, पूर्व विधायक हरिकृष्ण सिंह, जिला महामंत्री अमलेश सिंह, जिला उपाध्यक्ष ईश्वरी सिंह, प्रमुख सुशीला देवी, सांसद प्रतिनिधि दीपक राज, जिप सदस्य कन्हाई सिंह, भाजपा नेत्री सह समाजसेवी श्यामली शर्मा, अशोक प्रसाद, मुखिया संघ अध्यक्ष सुभाष सिंह, मुखिया आशीष सिंह, कमलेश यादव, उपाध्यक्ष विवेक सिंह, विनय चंदेल, बिट्टू कुमार, मिलन शुक्ला, संतोष कुमार, दिलीप सिंह सहित कई कार्यकर्ता एवं सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे.

Mayank Wishwkarma

संवाददाता, शुभम संवाद, बरवाडीह (लातेहार)

Mayank Wishwkarma

संवाददाता, शुभम संवाद, बरवाडीह (लातेहार)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!