लातेहार। बुधवार को जिले के सभी थाना परिसरों थाना दिवस का आयोजन किया गया. पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव के निर्देश पर आयोजित इस थाना दिवस में कुल 34 मामले आये. इनमें भूमि विवाद के 28, मारपीट से संबंधित तीन, महिला से संबंधित एक एवं अन्य दो मामले आये थे. इनमें से 17 मामलो का ऑन स्पॉट निष्पादन कर दिया गया. सदर थाना लातेहार में आयोहित थाना दिवस में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संदीप कुमार गुप्ता, अंचल निरीक्षक एवं पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिन्हा मुख्य रूप से मौजूूद थे. थाना दिवस में आये ग्रामीणो ने इसे एक सकारात्मक पहल बताया और कहा कि थाना स्तर से ही मामलो के सुलझ जाने के कारण उन्हे कोर्ट-कचहरी का चक्कर नहीं लगाना पड़ा. इससे समय और पैसे दोनो की बचत हुई.