लातेहार। उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता निर्देश पर जिला परिवहन पदाधिकारी उमेश मण्डल ने होली पर्व को देखते हुए सड़क दुर्घटना की रोकथाम के लिए ड्रिंक एंड ड्राइव, एक्स्ट्रा पैसेंजर व ओवरलोडिंग की जांच की. यह अभियान शहर के दूध फेक्ट्री के पास एवं पतकी जंगल में चलाया गया. इस दौरान भारी वाहनों, दुपहिया एवं चारपहिए के हेलमेट- सीटबेल्ट,कागजात की जांच की गयी. नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के मोटरवाहन अधिनियम 2019 के तहत ऑनलाइन चालान किया गया. डीटीओ ने बताया कि होली पर्व को देखते हुए यह जांच अभियान ऑनलाइन सीसीटीवी कैमरे एवं ऑन स्पॉट वाहन जाँच लगातार जारी रहेगा. उन्होने यातायात नियमों का पालन करते हुए पर्व मनाने की अपील की ताकि दुर्घटना एवं उससे होने वाली मृत्यु को कम किया जा सके. इस दौरान कुल 65 वाहनों की जांच की गयी. इनमें 26 वाहनों का चालान काटा गया और बतौर जुर्माना 93400 रूपये वसूला गया.