Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंड

भोपाल-धनबाद एक्‍सप्रेस का परिचालन शुरू होने पर मुरली प्रसाद ने बधाई दी

लातेहार। बरकाकाना-बरवाडीह रेलखंड में भोपाल-धनबाद एक्‍सप्रेस ( 01631) ट्रेन का परिचालन शुरू होने पर लोजपा के प्रदेश सचिव मुरली प्रसाद ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रेल मंत्री अश्विनी वैष्‍णव व चतरा सांसद कालीचरण सिंह को बधाई दी है. उन्‍होने कहा कि इस ट्रेन के चलने से पलामू प्रमंडल के लोगो को काफी सहुलियत होगी. उन्‍होने कहा क‍ि चतरा सांसद कालीचरण सिंह के प्रयासो से इस ट्रेन का परिचालन शुरू किया गया है. बता दें कि 25 फरवरी को चतरा सांसद कालीचरण सिंह ने टोरी स्‍टेशन से हरी झंडी दिखा कर ट्रेन को रवाना किया. इस दौरान उन्‍होने ट्रेन के चालकों का मुंह मीठा कर उन्‍हें शुभकामनायें दी. बता दें  ट्रेन भोपाल से धनबाद के बीच सप्‍ताह में तीन दिन चलेगी. श्री प्रसाद ने कहा कि एनडीए की केंद्र सरकार के कार्यकाल में देश में रेल का काफी विकास हुआ है. उन्‍होने कहा कि लातेहार को अमृत स्‍टेशन के रूप में चिन्हित कर यहां रेल व यात्री सुविधाओंं का विकास किया जा रहा है. आने वाले दिनों मे लातेहार आधुनिक सुविधाओं से युक्‍त रेलवे स्‍टेशन के रूप में गिना जायेगा.

Ashish Tagore

Bureau Head, Jharkhand/ Bihar Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head, Jharkhand/ Bihar Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!