mahesh singh banner letest
RPD NEW NEW
lps
latehar-tuiris
carnival 1
लातेहार

स्‍कूल व कॉलेजों के 100 मीटर की परिधि में नहीं बिके मादक पदार्थ: उपायुक्‍त

लातेहार। उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव के संयुक्त अध्यक्षता में जिला स्तरीय एनसीओआरडी समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक में जिले में मादक पदार्थों की रोकथाम, अवैध खेती एवं तस्करी के विरुद्ध चल रहे अभियान की समीक्षा की गई. उपायुक्त ने अवैध मादक पदार्थों के उत्पादन, भंडारण एवं परिवहन पर कड़ी निगरानी रखने का निर्देश दिया और कहा कि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि पाए जाने पर त्वरित एवं कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करें. बैठक में उपायुक्त ने सभी अंचल अधिकारी एवं थाना प्रभारी को स्‍कूल व कॉलेजों केे 100 मीटर की परिधि के अंदर किसी भी प्रकार के मादक पदार्थों की बिक्री पूर्णतः रोक लगाने का निर्देश दिया. उन्होंने अंचल अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को आपसी समन्वय स्थापित कर नियमित छापेमारी अभियान चलाने तथा संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया. आम लोगों को मादक पदार्थों के दुरूपयोग से होने वाले दुष्‍परिणामों से अवगत कराने का निर्देश दिया गया. उपायुक्त ने  बारियातू, हेरहंज एवं बालूमाथ अंचलाधिकारी को  अपने-अपने क्षेत्र में अवैध अफीम की खेती के विनष्टीकरण हेतु सघन अभियान चलाने का निर्देश दिया. पुलिस अधीक्षक श्री गौरव ने जिले के सभी थाना प्रभारियों को अवैध अफीम की खेती के विरुद्ध त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करने का निर्देश दिया.  बैठक में संबंधित विभागों द्वारा अनुपालन प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया. बैठक में डीआरडीए निदेशक प्रभात रंजन चौधरी, अनुमंडल पदाधिकारी लातेहार  अजय कुमार रजक, अनुमंडल पदाधिकारी महुआडांड़ बिपिन कुमार दुबे आदि मौजूद थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!