WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
RPD RAHUL
lps
RPD NEW NEW
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
लातेहार

दो किलोग्राम अवैध अफीम के साथ दो गिरफ्तार, गये जेल

लातेहार। पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव के निर्देश पर जिले में अवैध रूप से अफीम व गांजा की खेती एवं तस्‍करी करने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है. अवैध रूप से लगे अफीम को पुलिस के द्वारा नष्ट किया जा रहा है और इसकी तस्‍करी करने वालों की धर पकड़ के लिए लगातार छापामारी अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में 24 फरवरी की रात पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्‍त सूचना पर बारियातू थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के बठेठ पुल के पास छापामारी कर एक मोटरसाइकिल के डिक्‍की से दो किलोग्राम अफीम (गादा) के साथ दो लोगो को गिरफ्तार किया गया है. यह छापामारी अनुमंडलीय पुलिस पदाधिकारी बिनोद रवानी के नेतृत्‍व में चलाया गया. दरअसल पुलिस अधीक्षक को सूचना मिली थी कि बारियातू थाना क्षेत्र के बालुभांग से एक काले रंग की मोटरसाइकिल ( जेएच 19 बी-2838) पर सवार लोग लोग अफीम ले कर बारियताू की ओर आ रहे हैं. इसी सूचना पर एसडीपीओ विनोद रवानी के नेतृत्‍व में छापामारी और वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. इस दौरान मोटरसाइकिल से दो लोग आते दिखायी दिये. पुलिस ने उन्‍हें रोक कर जांच की तो मोटरसाइकिल के डिक्‍की से दो किलोग्राम अफीम (गाद) बरामद किया गया. पुलिस ने मौके पर मोटरसाइकिल में सवार नेमा गंझू उर्फ मुकेश गंझू ( कोटनासेमर, बालुभांग) तथा तेतर गंझू (गुरूवे, बारियातू) को गिरफ्तार कर लिया. इस संबंध मे बारियातू थाना में कांड संख्‍या 03/2026 दर्ज किया गया है. दोनो का आपराधिक इतिहास रहा है. नेमा गंझू पर बालुमाथ थाना कांड संख्‍या 24/2022 और तेतर गंझू पर बालुमाथ थाना कांड सख्‍ंया 28/2021  में एनडीपीएस एक्‍ट के तहत दर्ज है. छापामारी अभियान में पुअनि सह बारियातू थाना प्रभारी रंजन कुमार पासवान, पुअन‍ि जीतेंद्र कुमार, अनूप कुमार, सअनि छोटू पांडा के अलावा बारियातू थाना के सशस्‍त्र पुलिस व आइआरबी-4 के जवान शामिल थे.

 

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!