mahesh singh banner new nn
राज्‍य

80 वर्षीय वृद्ध की गला रेत कर निर्मम हत्या, पुलिस जांच में जुटी

लातेहार। जिले में एक 80 वर्षीय वृद्ध की गला रेत कर हत्‍या कर दी गयी है. दिल दहला देने वाली यह घटना बरवाडीह थाना क्षेत्र के मुर्गीडीह गांव की है. यहां कुछ अज्ञात लोगों ने एक 80 वर्षीय वृद्ध की गला रेत कर हत्या कर दी है.

Advertisement

मृतक की पहचान मुर्गीडीह निवासी बालगोविंद सिंह के रूप में हुई है. जैसा कि बताया जाता है कि बाल गोविंद सिंह रविवार की शाम किसी काम से घर से बाहर निकले थे.  सात के करीब 9:15 बजे बालगोविंद सिंह का शव उनके घर से 200 मीटर दूरी पर भुइया पट्टी में निर्मल सिंह के खेत में पाया गया. शव के गले में जख्‍म के निशान थे. प्रथम द्ष्‍टतया प्रतीत होता है कि किसी ने गला रेत कर उसकी हत्‍या की है.

Advertisement

घटना की सूचना मिलने पर बरवाडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची. सोमवार को शव को पोस्टमॉर्टम के लिए लातेहार सदर अस्‍पताल भेजा गया. बरवाडीह थाना प्रभारी राधेश्याम कुमार ने बताया कि कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. पुलिस सभी एंगल पर जांच कर रही है. उन्‍होने कहा कि हत्यारों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!