लातेहार। जिला मुख्यालय के थाना चौक इलाके से श्री वैष्णव दुर्गा मंदिर समिति के 48 सदस्यों का जत्था मंगलवार की देर शाम लातेहार रेलवे स्टेशन से जम्मू के कटरा स्थित माता श्री वैष्णव देवी की यात्रा के लिए रवाना हुआ. इस पावन यात्रा में श्री वैष्णव दुुुुर्गा मंदिर समिति के सह सचिव रंजीत कुमार के नेतृत्व में सतीष कुमार, संजय प्रसाद (गुड्डुु), पंकज प्रसाद गुप्ता, उज्जवल प्रसाद साहू (छोटू), कन्हाई प्रसाद, बजरंगी प्रसाद, रंजीत प्रसाद, विनोद प्रजापति, अंकेश कुमार आदि सपरिवार शामिल है. रंजीत व संजय प्रसाद ( गुड्डू) बताया कि धार्मिक यात्राओं से जीवन में सकारात्मक उर्जा का संचार होता है और एक नयी स्फूर्ति आती है. उन्होने बताया कि वे वैष्णव देवी से क्षेत्र के लोगों की सुख, समृृद्धि और मंगल की कामना करेगें. श्री वैष्णव दुर्गा मंदिर समिति के संरक्षक महेंद्र प्रसाद गुप्ता, अभिनंदन प्रसाद, विनोद कुमार साहू, त्रिभुवन पांडेय, भोला प्रसाद व सुभाष प्रसाद के अलावा अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता (भोला), उपाध्यक्ष शशिभूषण पांडेय, कन्हाई प्रसाद अग्रवाल व बद्री प्रसाद, सचिव आशीष टैगोर, सह सचिव रविंद्र प्रजापति, कोषाध्यक्ष राजू रंजन सिंह के अलावा राजीव कुमार, आकाश जायसवाल, मंदिर के पुजारी रामेश्वर पांडेय व सेवादार परितोष ठाकुर आदि ने उनके मंगलमय यात्रा की कामना की है.