लातेहार। सदर अस्पताल लातेहार के लैब टेक्निशियन अमरेंद्र कुमार ने बुधवार को थैलेसेमिया मरीज के लिए बी पोजिटीव रक्तदान किया. उक्त रोगी को रक्त की नितांत जरूरत थी, जब यह बात श्री कुमार को पता चली तो वे स्वयं ब्लड बैंक पहुंच कर रक्तदान कर मानवता का परिचय दिया. मौके पर ब्लड बैंक की प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा धर्मशीला चौधरी एवं ब्लड बैंक के टेक्निशियन बिनय कुमार सिंह मौजूद थे. अमरेंद्र कुमार ने बताया कि वे नियमित रक्तदान करते हैं. उन्होने कहा कि रक्तदान मानव सेवा का एक माध्यम है. उन्होने खास कर युवाओं रक्तदान के लिए आगे आने की अपील की. कहा कि हर स्वस्थ्य व्यक्ति हर तीन महीने में रक्तदान कर सकता है. आपके द्वारा किये गये रक्तदान से किसी की जान बचायी जा सकती है. बता दें कि जिले में थैैैैैैैैैलेसेमिया और सिकल सेल के 73 रोगी हैं, जिन्हें नियमित रक्त की आवश्यकता पड़ती है. रक्तदान के प्रति जागरूकता के कमी के कारण ब्लड बैक में हमेशा रक्त की कमी रहती है, ऐसे में अमरेंद्र कुमार जैसे ही रक्तवीर रोगियों की मदद के लिए आगे आते हैं.